15 जनवरी 2013 - 20:30

सीरिया में तीन कार बम विस्फोटों में मरने वालों की संख्या 24 हो गयी है.....

सीरिया में तीन कार बम विस्फोटों में मरने वालों की संख्या 24 हो गयी है।प्रेस टीवी की रिपोर्ट के अनुसार सीरिया के दक्षिणी प्रांत इदलिब में तीन कार बम विस्फोट हुए जिनमें 24 लोगों के मारे जाने की सूचना है। प्रेस टीवी ने सीरिया के एक उच्चाधिकारी के हवाले से यह रिपोर्ट दी है। रिपोर्ट में कहा गया है कि पहला विस्फोट अज़्ज़िरा स्क्वायर पर हुआ और दो विस्फोट अल मुतलक़ स्क्वायर पर हुआ। इससे पूर्व मंगलवार को भी हलब विश्वविद्यालय को निशाना बनाया गया था जिसमें 86 से अधिक लोग हताहत हुए थे। ईरान ने दोनों आक्रमणों की कड़ी निंदा की है। ज्ञात रहे कि अमरीका क़तर, तुर्की और सऊदी अरब के साथ मिलकर बशार असद की सरकार गिराना चाहता है इसी उद्देश्य की प्राप्त के लिए वह सीरिया में बड़े पैमाने पर आतंकवादियों का समर्थ कर रहा है.............166